भारत का एक ऐसा गांव, जहां किचन एक देश में और शयनकक्ष दूसरे देश में।
1 min read
|








भारत का एक गांव.. एक ऐसा गांव जहां की रसोई एक देश में और सोने की जगह दूसरे देश में है। नागरिक दोनों देशों के बीच आसानी से आवाजाही करते हैं।
भारत में कई अनोखे गांव हैं, लेकिन नागालैंड के मोन जिले का लोंगवा गांव सबसे अलग है। यह गांव भारत और म्यानमार की सीमा पर स्थित है, जिसकी खासियत यह है कि यहां के लोग खाना एक देश में खाते हैं और सोते दूसरे देश में।
गांव में कई घरों की स्थिति यह है कि उनका एक हिस्सा भारत में है, जबकि दूसरा हिस्सा म्यानमार में है। दिलचस्प बात यह है कि यहां के ग्रामीणों को सीमा पार करने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं है और वे दोनों देशों के बीच स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं।
लोंगवा गाँव नागालैंड के सबसे बड़े गाँवों में से एक है और म्यानमार की सीमा से लगा हुआ भारत का आखिरी गाँव है। यहां कोन्याक जनजातियां रहती हैं, जो अपने उग्र स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। ये आदिवासी कभी-कभी अपनी ज़मीन और कबीले की रक्षा के लिए आसपास के गाँवों से लड़ते थे।
लोंगवा गांव के भी कई लोग म्यानमार सेना में शामिल हैं. म्यानमार की ओर लगभग 27 कोन्याक गाँव हैं और इनमें से कुछ लोग म्यानमार की सेना में सेवारत हैं। 1960 के दशक तक गाँव में हेडहंटिंग का अभ्यास किया जाता था, जिसे 1940 के दशक में प्रतिबंधित कर दिया गया था। आज भी यहां के कुछ परिवारों के पास खोपड़ी के हार हैं, जिन्हें स्थानीय मान्यताओं के अनुसार पहना जाता है।
‘द आंग’ के नाम से मशहूर लोंगवा गांव के वंशानुगत मुखिया की 60 पत्नियां हैं। इसका प्रभाव म्यानमार और अरुणाचल प्रदेश के 70 से अधिक गांवों तक फैला हुआ है। कहा जाता है कि इस गांव में अफ़ीम की भी बड़ी मात्रा में खपत होती है, जो म्यानमार से सीमा पार तस्करी के ज़रिए यहां लाई जाती है।
लोंगवा गांव न केवल अपनी विशिष्टता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह पर्यटन के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहां की शांत वादियां और हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। प्रकृति के अद्भुत नजारों के अलावा इस क्षेत्र में डोयांग नदी, शिलोई झील, नागालैंड साइंस सेंटर, हॉंगकॉंग मार्केट जैसे पर्यटन स्थल भी आकर्षण का केंद्र हैं। लोंगवा गांव मोन शहर से 42 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचने के लिए कार भी किराए पर ली जा सकती है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments