मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे का शानदार शतक, रणजी क्वार्टर फाइनल में बड़ी उपलब्धि।
1 min read
|








अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी मैच में शानदार शतक लगाकर टीम को बड़े स्कोर के करीब पहुंचा दिया है।
रणजी ट्रॉफी 2024-25 अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच चल रहे हैं। जिसमें मुंबई का सामना हरियाणा की टीम से हो रहा है। मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया।
अजिंक्य रहाणे ने हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में शानदार पारी खेली और शानदार शतक बनाया। रहाणे ने 160वीं गेंद पर 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। उनके शतक ने मैच पर मुंबई की पकड़ भी मजबूत कर दी है। रहाणे के शतक के बाद मुंबई ने 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
दूसरी पारी में मुंबई के पहले दो विकेट मात्र 50 रन पर गिर गये। फिर 100 रन के आंकड़े तक पहुंचने से पहले ही टीम ने अपना तीसरा विकेट खो दिया। ऐसे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रहाणे सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर टीम की पारी को संभालने में सफल रहे। रहाणे को सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे से भी अच्छा सहयोग मिला।
सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने 86 गेंदों पर 70 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों में शांत रहा था, आखिरकार उन्होंने मुंबई के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में अपनी लय पाई। रहाणे के बाद आए बाएं हाथ के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। शिवम दुबे 48 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई और हरियाणा रणजी ट्रॉफी अपडेट
इससे पहले क्वार्टर फाइनल मैच की पहली पारी में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए थे। जिसमें रहाणे ने 58 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए। तनुश कोटियन ने 97 रन और शम्स मुलानी ने 91 रन बनाए। मुंबई के 315 रनों के जवाब में हरियाणा की पहली पारी 301 रनों पर समाप्त हुई। हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार ने पहली पारी में शतक बनाया। लेकिन शार्दुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी के सामने हरियाणा के अन्य सभी बल्लेबाज विफल रहे और मुंबई ने पहली पारी में 14 रनों की बढ़त ले ली।
दूसरी पारी में मुंबई की टीम फिलहाल 7 विकेट पर 333 रन बनाकर खेल रही है। शार्दुल ठाकुर और तनुश कोटियन की जोड़ी मैदान में है। मुंबई की अब कुल बढ़त 347 रन की हो गई है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments