अभिषेक शर्मा का महान कारनामा! उन्होंने धमाकेदार पारी खेलकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
1 min read
|








अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी के दम पर भारत ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों पर 79 रन बनाये।
भारत के 24 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम को यह मैच जीतने के लिए इंग्लैंड ने 133 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत महज 12.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में अभिषेक ने तूफानी अर्धशतक लगाकर युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी पारी की शुरुआत से ही स्पष्ट दिखी। जिसमें उन्होंने किसी भी इंग्लिश गेंदबाज पर कोई रहम नहीं दिखाया। अभिषेक शर्मा ने अपनी 79 रन की पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के भी लगाए। अभिषेक ने अपनी पारी में 232.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इसके साथ ही वह अब युवराज सिंह के साथ घरेलू मैदान पर भारत के लिए सबसे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी के दौरान अभिषेक ने महज 20 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया।
भारत के लिए घरेलू मैदान पर सबसे कम गेंदों में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी:
सूर्यकुमार यादव – 18 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका (गुवाहाटी, 2022)
गौतम गंभीर – 19 गेंद बनाम श्रीलंका (नागपुर, 2009)
अभिषेक शर्मा – 20 गेंद बनाम इंग्लैंड (कोलकाता, वर्ष 2025)
युवराज सिंह – 20 गेंद बनाम श्रीलंका (मोहाली, 2009)
भारत ने की पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी –
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी-20 मैच 7 विकेट से जीता था, जबकि कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में यह उसकी लगातार 7वीं जीत है। पूर्ण सदस्य टीम के तौर पर भारतीय टीम ने इस मामले में पाकिस्तान के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इंग्लैंड की टीम ने 2010 से 21 तक कार्डिफ मैदान पर लगातार 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीते हैं। पाकिस्तान की टीम ने 2008 से 2021 तक कराची के मैदान पर 7 मैच जीते हैं।
एक स्थान पर टी20आई में लगातार सर्वाधिक जीत (पूर्ण सदस्य टीम) –
8 इंग्लैंड – कार्डिफ़ (2010-21)
7 पाकिस्तान – कराची (2008-21)
7 भारत – कोलकाता (2016-25) *
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments