भाजपा नगर मंडल ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक जीत पर मनाई खुशियां
1 min read
|
|










भादरा,जिला हनुमानगढ़, राजस्थान:- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत और हैट्रिक पर भाजपा नगर मंडल ने भव्य उत्सव का आयोजन किया। भाजपा नगर मंडल ने आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इस विजय का जश्न मनाते हुए लड्डू बांटे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन बेनीवाल ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जीत की बधाई दी और इसे हरियाणा की जनता का भाजपा की नीतियों में विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास और स्थिरता के लिए भाजपा को चुना है, जो पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने भी हरियाणा की जनता द्वारा दिए गए जनादेश पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जीत है। उन्होंने इस जीत को पार्टी की योजनाओं, विकास कार्यों और हर वर्ग के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम बताया।
ज़िला उपाध्यक्ष अनुप सिंह ने इसे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण की जीत बताया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता ने इस चुनाव को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए दिन-रात मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को शानदार विजय मिली।
नगर मंडल प्रवक्ता प्रदीप गोयल ने इसे विपक्ष की विभाजनकारी राजनीति का करारा जवाब बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने विपक्ष की जातिगत और समाज को बांटने की ओछी राजनीति को नकारते हुए विकास के एजेंडे को चुना है। यह जीत एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।
भाजपा नेता राजकुमार शर्मा ने इस जीत को भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में विकास की गति को तेज करते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया, जिसे जनता ने सराहा और पार्टी को एक बार फिर से सत्ता सौंपने का फैसला किया।
इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष भागीरथ, कार्यालय प्रभारी कन्हैया लाल स्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानीसिंह, भैरू सोनगरा, भागचंद जेवलीया, संदीप चौधरी, दलवीर बिजारणिया, एसी मोर्चा के अध्यक्ष भीम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत का जश्न मनाया और हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के अंत में, भाजपा नगर मंडल ने पार्टी के भविष्य के लिए संकल्प लेते हुए, आगामी चुनावों में भी इसी प्रकार की मेहनत और समर्पण से काम करने का संकल्प लिया।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments