महाराष्ट्र: संजय राउत की मुश्किलों में हुआ इजाफा! अब इस मामले में बीड सिटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
1 min read
|
|








उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। उनके खिलाफ अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे श्रीकांत शिंदे को बदनाम करने के आरोप के तहत बीड सिटी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की अलग अलग धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।
पुलिस कमिश्नर को संजय राउत ने लिखा पत्र
बता दें कि पुलिस कमिश्नर को संजय राउत ने पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने आरोप लगाया है कि श्रीकांत शिंदे ने उसे मारने के लिए ठाणे के गैंगस्टर राजा ठाकुर को सुपारी दी थी। उन्होंने राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी यह पत्र लिखा है। वहीं, पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन बागी विधायकों को बिल्कुल भी नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। दूसरी तरफ राउत के आरोपों को शिंदे गुट ने खारिज कर दिया था। विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि यह महज एक स्टंट है। उनकी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
‘जांच के बाद होगी कार्रवाई’
इस मामले में सीएम एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच कि जायेगी कि राउत का दावा तथ्यों पर आधारित है या मात्र एक स्टंट।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space














Recent Comments