महाराष्ट्र: फूड कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए युवक ने गूगल पर किया सर्च, ठग ने 16 लाख रूपये ऐंठे
1 min read
|
|








गूगल पर एक शख्स को फूड प्रोडक्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सर्च करना महंगा पड़ गया। इस युवक के साथे फ्रेंचाइजी को लेकर लगभग 16 लाख रूपये की धोखाधड़ी हुई। अपने साथे ठगी होने की जानकारी होने पर युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला नागपुर के कामठी तहसील में आये गांव येरखेड़ा का है। जहां रहने वाले राहुल मुपीडवार फूड प्रोडक्ट की एक कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया। तब उन्हें एक फूड प्रोडक्ट कंपनी की फ्रेंचाइजी के बारे जानकारी मिली। राहुल ने अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन संपर्क किया। जिसके बाद राहुल को कंपनी के मालिक का कॉल आया और अपना नाम उमेंन्द्र लहरे बताया।
16 लाख देने के बाद भी फ्रेंचायजी नहीं मिली
उमेंन्द्र ने राहुल को कंपनी का ऑफर देते हुए पहले रू. 15,500 देने के लिए कहा। इसके बाद राहुल से अलग-अलग ट्रांजेक्शन से 15 लाख 71 हजार रूपये की वसूली की। करीब 16 लाख रूपये देने के बाद भी जब राहुल को कंपनी की फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उन्हें अपने साथे धोखाधड़ी होने का शक हुआ और राहुल ने कामठी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने राहुल की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space















Recent Comments