वुमन प्रीमियर लीग- स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा, क्यां बन सकती है कप्तान
1 min read
|
|








WPL 2023 नीलामी आज शुरु हुई है जिस में स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ में खरीदा है। स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग की पहली करोड़पति महिला क्रिकेटर बन गई हैं। जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बनेगी।
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी मुंबई में शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना पर नीलामी उम्मीद के मुताबिक बरसने लगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा है। मुंबई इंडियंस और बैंगलोर के बीच काफी प्रतिस्पर्धा थी। बैंगलोर ने ऊंची बोली लगाई और मंधाना को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही। बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय टीम की उपकप्तान की भूमिका निभा रही हैं। आरसीबी उन्हें अपनी टीम की कप्तानी दे सकती है।
स्मृति मंधाना WPL 2023 नीलामी में RCB ने स्मृति मंधाना को 3.40 करोड़ में खरीदा है तभी और खिलाडी की बोली हो रही है। मंधाना के लिए यह पहले से ही माना जा रहा था कि उनको ज्यादा किंमत में खरीदा जा सकता है। उन्होंने बेस प्राइज 50 लाख रुपए रखा और उससे भी सात गुना ज्यादा रकम उन्हें नीलामी में मिली। मंधाना के लिए यह गर्व की बात होगी कि उन्हें पहले सीजन में ही लीग क्रिकेट खेलने के लिए काफी मोटी रकम मिल रही है।
टी20 महिला विश्व कप के रोमांचक मुकाबलों के बीच इस समय भारत में महिला प्रीमियर लीग को लेकर काफी उत्साह है। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन जल्द ही शुरू होगा। टूर्नामेंट से ठीक 3 हफ्ते पहले लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज हो रही है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space













Recent Comments