नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    July 4, 2025

    2024 Lok Sabha Chunav Result: 10,12,476 वोट… इस नेता ने दर्ज की लोकसभा चुनाव इतिहास की सबसे बड़ी जीत.

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    लोकसभा चुनावों के नतीजे शनिवार देर शाम तक अपडेट हुए. इससे पहले इंदौर से बीजेपी कैंडिडेट शंकर लालवानी के नाम ये रिकॉर्ड बनता दिख रहा था. आखिर में लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के मुस्लिम कैंडिडेट रकीबुल हुसैन ने दर्ज की. रकीबुल ने एआईयूडीएफ (AIUDF) के कद्दावर नेता बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) को 1012476 वोटों से हराया.

    लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत कांग्रेस के मुस्लिम कैंडिडेट रकीबुल हुसैन ने दर्ज की. रकीबुल ने एआईयूडीएफ (AIUDF) के कद्दावर नेता बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) को 1012476 वोटों से हराया. रकीबुल हुसैन को 1471885 वोट मिले और बदरुद्दीन अजमल को 459409 वोट मिले. इस तरह से धुबरी सीट ने अपने सांसद को भारत में सबसे बड़ी जीत दिलाते हुए संसद में भेजा है. लोकतंत्र में एक वोट की हार भी हार होती है. एक वोट की कीमत बस वही नेता समझ सकता है जिसने बस 1 वोट से हार के बाद कुछ बड़ा खोया हो.

    इंदौर नहीं धुबरी
    लोकसभा चुनावों के नतीजे शनिवार देर शाम तक अपडेट हुए. इससे पहले इंदौर से बीजेपी कैंडिडेट शंकर लालवानी के नाम ये रिकॉर्ड बनता दिख रहा था. आखिर में सबसे बड़ी जीत धुबरी सीट पर दर्ज हुई. दरअसल इंदौर लोकसभा सीट के हाल की बात करें तो MP की इस सीट के परिणाम जब घोषित हो रहे थे तब यहां से बीजेपी कैंडिडेट शंकर लालवानी की लीड इतनी ज्यादा थी कि ऐसा लगा कि शंकर लालवानी की जीत सबसे बड़ी हो सकती है. वहीं असम की धुबरी सीट में भी रिकॉर्ड वोटिंग हुई. वहां भी देर तक मतगणना चली. यहां भी दिलचस्प मुकाबला हुआ. हालांकि जब रिजल्ट मीटर रुका तो धुबरी कैंडिडेट की जीत सबसे बड़ी हुई और इलेक्शन कमीशन की साइट पर नतीजे अपडेट और अपलोड होने के बाद इंदौर की जीत लोकसभा चुनाव 2024 की दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई.

    NOTA ने भी रचा इतिहास
    इंदौर में नोटा ने भी अपनी ताकत दिखाई. ये पहला मौका था जब NOTA को 2.18 लाख से अधिक मत मिले. आपको बता दें की इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया था. 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाली इंदौर लोकसभा सीट के तहत 8 विधानसभा सीट शामिल है.

    Lok Sabha Election results 2024 largest victory: देश की पांच सबसे बड़ी जीत

    कैंडिडेट                        लोकसभा सीट     पार्टी        प्राप्त मत           जीत का अंतर
    रकीबुल हुसैन                  धुबरी                कांग्रेस      1471885          1012476
    शंकर लालवानी               इंदौर                बीजेपी       1226751          1008077
    शिवराज सिंह चौहान       विदिशा             बीजेपी       1116460          821408
    सीआर पाटिल                 नवसारी            बीजेपी       1031065          773551
    अमित शाह                     गांधीनगर          बीजेपी       1010972          744716

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    4:44 AM