अमेजन एलेक्सा: ”एलेक्सा” से लोग पूछते हैं ऐसे-ऐसे दिलचस्प और यूनिक सवाल, जानकर उड़ जाएंगे होश |
1 min read
FILE - In this March 2, 2016, file photo, David Limp, Amazon Senior Vice President of Devices, pushes down on an Echo Dot in San Francisco. Voice assistants such as Google Home, Apple’s Siri and Amazon Alexa have always been susceptible to accidental hijack. In January 2017, a woman's 6-year old daughter ordered a dollhouse and sugar cookies simply by asking Alexa for them through an Echo Dot. Since these devices are still new, they're still having growing pains. But the next generation of voice assistants may come with better security, including individual voice recognition and even image recognition. (AP Photo/Jeff Chiu, File)
|








ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट एलेक्सा (Alexa) से पूछे जाने वाले सवालों की जानकारी दी है। कंपनी ने साल 2022 में भारतीय यूजर्स द्वारा अमेजन एलेक्सा से पूछे गए 70 दिलचस्प और यूनिक सवाल के बारे में बताया है। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से सलमान खान की शादी से लेकर उनकी लव लाइफ तक के सवाल पूछे। सिर्फ इतना ही नहीं लोग ने एलेक्सा से पूछा उसका मुंह कहां है और क्या तुम मेरा होमवर्क कर सकते हो।
सबसे लंबे व्यक्ति से लेकर बुर्ज खलीफा तक, ये थे सवाल
कंपनी ने जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 के बीच एलेक्सा से पूछे गए सवालों के बारे में बताया है। साथ ही कंपनी ने सबसे ज्यादा बार पूछे गए सवालों की लिस्ट भी शेयर की है। जनरल नॉलेज की बात करें तो एलेक्सा से धरती पर सबसे लंबे व्यक्ति से लेकर बुर्ज खलीफा तक के सवाल पूछे गए हैं। लोगों ने क्रिप्टो से लेकर गोल्ड और बिटक्वाइन रेट जैसी जानकारी भी एलेक्सा से मांगी है।
एलेक्सा का मुंह कहा है?
भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से कई दिलचस्प और यूनिक सवाल भी किए हैं। लोगों ने एलेक्सा से पूछा कि उसका मुंह कहां हैं। साथ ही लोगों ने पूछा कि क्या वह उनका होमवर्क कर सकती है। लोगों ने इसके अतिरिक्त ट्विटर के फाउंडर से लेकर श्रीलंका की भाषा तक के सवाल किए हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं लोगों ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ की लाइट से लेकर सलमान खान की लव लाइफ तक के सवाल किए हैं। लोगों ने पूछा, सलमान खान की शादी कब होगी? सलमान खान की गर्लफ्रेंड कौन है? सलमान खान कहां रहते हैं? जॉन सीना कितना मजबूत है? पानी गीला क्यों है? शोले फिल्म का डायलॉग सुनाओ, रॉकी भाई कौन है? जैसे कई सवाल एलेक्सा से किए।
आलिया भट्ट की उम्र कितनी हैं
लोगों ने एलेक्सा से आलिया भट्ट की उम्र के सवाल किए हैं। भारतीय यूजर्स ने एलेक्सा से अनुष्का शर्मा की बच्ची का नाम पूछा। साथ ही लोगों ने एलेक्सा से Duggu और मिस्टर बीस्ट के बारे में जानकारी मांगी। लोगों ने एलेक्सा से खाना बनाने की जानकारी भी मांगी है। लोगों ने मसाला चाय से लेकर चिकन करी तक की रेसिपी एलेक्सा से पूछी।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments