IMC 2024: इंडिया मोबाइल कांग्रेस में भाग लेंगी 1,000 कंपनियां और 500 विश्वविद्यालय, अश्विनी वैष्णव ने बताया मेगा प्लान
1 min read
|








IMC और WTSA दोनों इवेंट 15 अक्टूबर से शुरू होंगे। ये आयोजन दिल्ली में होंगे.
कुछ दिन पहले बार्सिलोना में मेगा इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का आयोजन हुआ था। इसके बाद इंडिया मोबाइल कांग्रेस की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। IMC 2024 कार्यक्रम में 1000 से अधिक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार आईएमसी का दायरा बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र के साथ मिलकर काम कर रही है.
इस साल मोबाइल कांग्रेस में इलेक्ट्रिक वाहन और अन्य सेक्टर की कंपनियों को भी मौका दिया जाएगा. वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष दूरसंचार मानकीकरण सभा का भी आयोजन किया जाएगा। IMC और WTSA दोनों इवेंट 15 अक्टूबर से शुरू होंगे। ये आयोजन दिल्ली में होंगे.
आईएमसी 2024 चार दिवसीय कार्यक्रम होगा। यह आयोजन 15 से 19 अक्टूबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा। डब्ल्यूटीएसए कार्यक्रम 15 से 24 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
500 यूनिवर्सिटीज जोड़ी जाएंगी
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इसके लिए देशभर के करीब 500 विश्वविद्यालय इस आयोजन से जुड़ेंगे। इतना ही नहीं, वैष्णव ने बताया कि वे देश भर के छात्रों को दिल्ली आने में सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष ट्रेनें उपलब्ध कराने के बारे में सोच रहे हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments