31 साल पहले जब गुजराती लड़की को दिल दे बैठे थे सुनील शेट्टी, जानिए कैसे पेस्ट्री शॉप से शुरू हुई कहानी शादी तक पहुंची
1 min read
|
|








बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार को अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी क्रिकेटर केएस राहुल से कर दी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि 31 साल पहले सुनील शेट्टी ने माना कादरी नाम की गुजराती लड़की से शादी की थी।
पेस्ट्री शॉप में हुई थी मुलाकात दरअसल सुनील शेट्टी की लव स्टोरी की शुरुआत एक पेस्ट्री शॉप पर हुई थी। उस समय फोन नहीं था। ऐसे में सुनील ने माना की बहन को अपना दोस्त बना लिया। सुनील ने पहली नजर में ही मन को चुन लिया था।
उसके बाद माना की बहन ने उनसे बात कराई। 9 साल की लंबी लव लाइफ के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे हैं। इनका नाम अथिया शेट्टी और अहाना शेट्टी है।
सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के काफी करीब हैं और समय-समय पर उनकी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अथिया शेट्टी बचपन से ही बेहद क्यूट दिखती थीं। वह अपने पिता के बहुत करीब हैं।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space















Recent Comments