चंद्रपुर में मिला मीथेन गैस का भंडार
1 min read
|








चंद्रपुर से विनोद लांडगे की रिपोर्ट,
चंद्रपुर : पेट्रोल डीज़ल के एक विकल्प के तौर पर मीथेन गैस की ओर देखा जाता है। मीथेन गैस का भंडार भद्रावती तहसील में होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री श्री.नितिन गडकरीजी ने दी। तहसील में से प्राप्त हुए मीथेन गैस का उपयोग उद्योग बढ़ाने के लिए किया जाएगा। नागपुर शहर में आयोजित किए गए एक पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने ये जानकारी दी है।
केंद्रीय मंत्री श्री.नितिन गडकरीजी ने पत्रकार सम्मलेन में कहा की ,विदर्भ को सभी क्षेत्र में आत्मनिर्भर करने के लिए इस क्षेत्र का औद्योगिक विकास करना जरुरी है। इसी उद्द्येश से विदर्भ की औद्योगिक क्षमता को विकसित करने एवं युवकों को रोजगार के नये विकल्प एवं स्टार्टअप, उद्योगशिलता को गति देना, नये तकनीकों का परिचय करके देना, रोजगार के लिए नई कल्पना एवं अच्छा क्लाइमेट तैयार करना और सफल उद्योजको की यशोगाथा प्रदर्शित करने के लिए नागपुर में 27 से 29 जनवरी 2024 के बिच में खासदार औद्योगिक महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इसी उपलक्ष में केंद्रीय मंत्री श्री. नितीन गडकरीजी ने विदर्भ के कपास एवं संतरे उत्पादन करने वाले किसानो को वर्धा यहाँ होने वाले सिंदी ड्राई पोर्ट का महत्त्व बताया गया। कपास की सीधे बांग्लादेश के हलदिया बंदर के माध्यम से निर्यात होने से विदर्भ के कपास के उत्पादको का निर्यात शुल्क बचेगा एवं उन्हें आर्थिक लाभ होगा। कुही यहाँ ढ़ाई हज़ार एकर जमीन MIDC की है इस जमीन पर नाले में बहने वाली पानी पर प्रक्रिया करके पानी उपलब्ध कराया गया तो पेट्रोल रिफाइनरी की क्षमता निर्माण होगी ऐसी जानकारी दी।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments