नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 16, 2025

    गुजरात में बडी जित कैसे हांसल की पहली बार भेद खोला CR पाटीलने, 2024 में भी गेम प्लान

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    गुजरात में बडी जित कैसे हांसल की पहली बार सीआर पाटिल ने भाजपा की ईस योजना का खुलासा किया है। गुजरात में माधव सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया,ईसी को चलते 2024 में भी भाजपा तैयारी कर रही है।

    सीआर पाटिल ने कहा कि 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ सीटें हांसिल कर प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत में मोदी मैजिक काम कर गया है। इस जीत में मोदी के प्रति लोगों का प्यार देखा गया है।

    गुजरात विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद बीजेपी 2024 के चुनाव के लिए एक्शन मोड में है। प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने एक बार फिर कहा है कि बीजेपी 2024 में कई रिकॉर्ड बनाएगी। जिसके लिए अभी से ही खास तैयारी शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर सीआर पाटिल ने उस योजना का खुलासा किया जिससे बीजेपी ने गुजरात में माधव सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा और गेम प्लान के बारे में बात की कि पार्टी 2024 में आगे बढ़ेगी।

    मोदी मैजिक काम कर गया है
    सीआर पाटिल की प्रेस कांफ्रेंस में कहा की 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं और बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ सीटें हासिल कर प्रचंड जीत हासिल की है। इस जीत में मोदी मैजिक काम कर गया है। इस जीत में मोदी के प्रति लोगों का प्यार देखा गया है। मोदी साहब ने गुजरात में कई सभाएं कीं, जिससे लोगों का भरोसा पीएम मोदी के प्रति बढ़ा है। चुनाव में मोदी साहब का जादू काम कर गया है जिससे बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है।

    गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात में रहे और चुनाव जीतने के लिए खूब मेहनत की। इतना ही नहीं कई केंद्रीय नेताओं, भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों और पेज कमेटी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से गुजरात ने शानदार जीत हासिल की है। पाटिल ने कहा कि 2002 से नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों ने लोगों को विश्वास दिलाया है। कांग्रेस के पास एक ही मुद्दा था। एंटी इनकम्बेंसी मिलेगी और उन्हें फायदा होगा। गुजरात की जीत की पूरे देश में चर्चा हुई।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    5:00 PM