बिहार : सुपौल जिले की तस्वीर, जहाँ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशनपुर चौक बलुआ बाजार पर शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला |
1 min read
|
|










राजन झा
बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने रामचरित्र मानस पर दिया था | विवादित बयान, जिसके खिलाप प्रदेश भर में है आक्रोष व्याप्त।
”बलुआ बाजार” बीते कुछ दिन पूर्व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के द्वारा रामचरित्र मानस पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार के शाम बिशनपुर चौक बलुआ बाजार पर पुतला दहन किया। बसंतपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष देव के नेतृत्व में बिशनपुर शिवराम के शक्ति केंद्र पर शिक्षा मंत्री का पुतला को फूका गया | बिहार सरकार के मंत्री चंद्रशेखर यादव के विवादित बयान को लेकर पूरे प्रदेश भर में हिंदूवादी संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा आक्रोश व्याप्त है। हालांकि इस दौरान पुतला दहन कर रहे सैकड़ो कार्यकताओं ने शुर में शुर मिलाकर बिहार सरकार मुर्दाबाद औऱ रामचरित्र मानस का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान जय श्री राम जय श्री राम का नारा बुलंद कर रहे थे। इस बाबत भाजपा नेता रंजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के ओर से दिये गए | विवादित बयान करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने का मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान अल्पसंख्यक वोट लेने हेतु तुष्टीकरण की राजनीतिक वाले मानसिकता को दर्शाता है। बताया कि हिंदू अपने रामचरित्र मानस जैसे वेद का अपमान नहीं बर्दाश्त करेगा। कहा कि उनका इस्तीफा देने तक भाजपा कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष देव,वरिष्ठ भाजपा नेता यमुनन्द मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष संजय झा,राजेश ठाकुर,छातापुर विधानसभा मीडिया प्रभारी निखिल सौरभ, चंदन देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर कांत झा, सुरेंद्र मेहता, सोनू चुटकु आदि मजूद थे।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments