मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं परिणीति चोपड़ा:24 सितंबर को सांसद राघव चड्ढा संग करेंगी शादी, इन्विटेशन कार्ड वायरल।
1 min read
|
|








बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 24 सितंबर को सांसद राघव चड्ढा के साथ शादी करने जा रही हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में परिणीति एयरपोर्ट पर सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस, कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम स्कर्ट पहनी है, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर काफी जल्दी में नजर आईं। वीडियो में देखकर लग रहा है की वह फ्लाइट के लिए लेट हो रही थीं। अंदर जाने से पहले उन्होंने स्माइल करते हुए पैपराजी को पोज भी दिए।
24 सितंबर को शादी करेंगी परिणीति
बता दें, परिणीति और राघव ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी। अब हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी सामने आया है। कार्ड के मुताबिक परिणीति और राघव 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी देंगे।
राजस्थान में होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी के फंक्शन करीब 17 सितंबर से 24 सितंबर तक उदयपुर के लीला पैलेस में होंगे। जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले दोनों की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े लोग शामिल हुए थे। बहन की सगाई के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं।वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की जिंदगी पर बेस्ड है। फिल्म OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments