”वाराणसी” की तरह मेरठ में बनेगा ”भारत माता मंदिर” 100 साल पुराने मंदिर का किया जा रहा जीर्णोद्धा; नक्शे को दिया गया 5D रूप |
1 min read
|








वाराणसी के बाद अब मेरठ में भारतमाता की पूजा होगी। मेरठ में भारत माता का मंदिर आकार ले रहा है। मंदिर प्रांगण में भारत माता मूर्ति स्वरूप में विराजमान की जाएंगी। वहीं अखंड भारत के नक्शे का भी पूजन होगा। बता दें कि अभी तक दुनिया में वाराणसी का भारत माता मंदिर अकेला मंदिर है। जहां भारत के नक्शे का पूजन होता है। इस नक्शे को हाल में ही 5डी रूप प्रदान किया गया है।
100 साल पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा
मेरठ कैंट क्षेत्र में मेहताब सिनेमा के पास बाबा कालेश्वर महादेव मंदिर है। बताया जाता है यह 100 साल पुराना मंदिर है। बेहद प्राचीन होने के कारण मंदिर काफी छिन्न हो गया था। मंदिर प्रबंध समिति ने धीरे-धीरे मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ किया।
मंदिर कायाकल्प होने लगा साथ ही मंदिर परिसर भी बढ़ता चला गया। वर्तमान प्रबंध समिति अब मंदिर में भारत माता की मूर्ति स्थापित करने जा रही है। इसके लिए मंदिर में भव्य तैयारियां हो रही हैं।
अखंड भारत के नक्शे के सामने विराजेंगी भारत माता
मंदिर के महंत बताते हैं कि मंदिर के इस नए भव्य स्वरूप में मां दुर्गा, बजरंग बली, शनि महाराज, राम दरबार, शिवपार्वती, गजानन, देवाधिदेव महादेव उनके गणों की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं।
देवी देवताओं के साथ भारत माता की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। अखंड भारत के नक्शे के सामने भारत माता को विराजमान किया जाएगा। अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं। भारत माता की मूर्ति को कलाकार अभी अंतिम रूप प्रदान कर रहे हैं।
भारत माता मंदिर का शिखर भी 80 फिट ऊंचा तैयार किया जा रहा है। मंदिर का शिखर लोहे और कांच से बनाया जा रहा है। मंदिर में तीन फ्लोर तैयार किए जा रहे हैं। प्रथम तल पर भारत माता अन्य देवी देवताओं के साथ विराजमान होंगी।
ऊपर के तलों पर स्वागत कक्ष, बैठक, संत समागम भवन, अन्नपूर्णा गृह, ध्यान कक्ष व सभागार आदि बनाए जा रहे हैं। जहां साधु संतों का आगमन और सत्संग होता रहे।
स्कूली छात्रों, युवाओं को प्रेरणा
मंदिर प्रबंध समिति के मीडिया प्रभारी विपुल सिंघल बताते हैं कि प्राचीन मंदिर का सौंदर्यीकरण करा रहे हैं। यहां भारत माता की मूर्ति स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। स्कूली बच्चे, युवाओं को मंदिर में विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। ताकि बच्चे यहां आकर भारतमाता के बारे में जाने।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments