Happy Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा पर भेजें खास शुभकामना संदेश और गुरुजनों से पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद।
1 min read
|








Guru Purnima 2023 Wishes: हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का महापर्व सोमवार, 03 जुलाई 2023 को है। गुरु पूर्णिमा का त्योहार अपने गुरु के प्रति आस्था और प्रेम भाव प्रगट करने का महापर्व होता है। हमारे शास्त्रों में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा रखा गया है। गुरु के दिए ज्ञान से हमें जीवन में सत्य-असत्य, धर्म-अर्धम, पाप-पुण्य, सही-गलत का ज्ञान मिलता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही रास्ता, सफलता और सुख-शांति गुरु के द्वारा दिखाए गए सच्चे मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। हिंदू परंपरा में गुरु हमेशा से ही पूजनीय माने गए हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि वेद व्यास की जयंती पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना की थी। गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर आप अपने प्रिय गुरुजनों की पूजा करते हुए उनका आभार व्यक्त करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए अपने गुरुओं और बड़ों को गुरु पूर्णिमा के खास
संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं,
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं,
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको, तब राहों को सरल बनाते हैं।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु, जगत में दो ही हैं वर्ण
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं
गुरु की महिमा न्यारी है,
अज्ञानता को दूर करके.
ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरु की महिमा न्यारी है…
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments