हाथी के दांत इतने महंगे क्यों बिकते हैं, आखिर इनका ऐसा क्या बनता है ।
1 min read
|








हाथियों की हत्या सबसे ज्यादा उनके दांत के लालच में की जाती है | लेकिन सवाल उठता है कि आखिर उनका दांत बेचकर कितना पैसा मिलता है जो शिकारी इतना बड़ा रिस्क लेते हैं |
हम बचपन से हाथी दांत की कीमतों के बारे में सुनते आ रहे हैं | लेकिन हर बार इसके बारे में सुनकर हैरानी होती है कि आखिर ये इतना महंगा क्यों होता है | और सबसे बड़ी बात की बाजार में इसकी इतनी मांग क्यों है |
दरअसल, हाथी दांत आभूषण बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं | इससे गले में पहनने के लिए हार, कलाइयों में पहनने के लिए चूड़ियां और बटन जैसे आभूषण बनाए जाते हैं |
इसके महंगा बिकने के पीछे की सबसे बड़ी वजह हैं समाज के कुछ बड़े लोग | दरअसल, संभ्रांत लोगों में यह स्टेटस सिंबल का विषय होता है | यही वजह है कि ये इतना महंगा बिकता है |
आपको बता दें, पुराने समय में भी राजघराने के लोगों में इससे बने आभूषणों की बहुत मांग थी | कई विशेष जगहों पर तो हाथी दांत आम संस्कृति का हिस्सा भी था |
हाथी के दांत की मांग धार्मिक कारणों और अंधविश्वास के चलते भी है | आपको बता दें, हिंदुओं के देवता श्री गणेश को हाथी के मुख के स्वरूप दिखाया गया है | जिसमें हाथी दांत बाहर निकलते हुए दिखते हैं |
हालांकि, हाथियों के दांत का कारोबार गैरकानूनी है | इससे संबंधित कारोबार करने पर ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम’ की ‘धारा 9’ के तहत कानूनी कार्रवाई की जाती है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments