यूं ही लोमड़ी सबसे चालाक जानवर नहीं कही जाती, इसकी खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे आप
1 min read
|








Fox: लोमड़ी काफी बुद्धिमान प्राणी है. यह काफी फुर्तीली होती है और शिकारियों से बचने की तरकीब जानती है | अपने कौशल के दम पर लोमड़ी शेर जैसे खूंखार जानवर के शिकार में से भी अपने लिए भोजन चुरा लेती है |
Cleaver Fox: दुनिया में लाखों करोड़ों जीव-जंतु हैं | जिनमें से कुछ पानी में रहते हैं और कुछ धरती पर | धरती पर रहने वाले जानवरों में से कुछ को हम इंसानों ने पालतू बनाया हुआ है, जबकि कुछ जानवर अभी भी जंगल में ही रहते हैं | बचपन से ही आपने लोमड़ी के बारे में सुना होगा कि यह जंगल का सबसे चालाक जानवर है | लोमड़ी की चालाकी को लेकर कई तरह की कहानियां भी अक्सर सुनाई जाती हैं | ऐसे में सवाल आता है कि क्या सच में लोमड़ी चालाक होती है या ये सिर्फ किस्से-कहानियों की बातें हैं |
जल्दी सीख जाती है लोमड़ी
लोमड़ी काफी बुद्धिमान प्राणी है | यह काफी फुर्तीली होती है और शिकारियों से बचने की तरकीब जानती है | अपने कौशल के दम पर लोमड़ी शेर जैसे खूंखार जानवर के शिकार में से भी अपने लिए भोजन चुरा लेती है | लोमड़ी की एक खासियत है कि इसमें इंसानों की तरह जल्दी सीखने का गुण होता है | लोमड़ी आमतौर पर छोटे कीड़ों और पक्षियों का शिकार करती है |
खाना चुराकर खाती है लोमड़ी
लोमड़ी इतनी बुद्धिमान होती है कि यह कोई गुप्त स्थान ढूंढकर वहां अपने खाना भी बचाकर रखती है | इस नजरिए से लोमड़ी एक प्रॉब्लम सॉल्वर जानवर भी है | लोमड़ी चुपचाप घूमती है और हर प्रकार के वातावरण में रह सकती है | आमतौर पर यह खुद शिकार नहीं करती है, बल्कि दूसरों का खाना चुराकर खाती है |
लोमड़ी की अन्य विशेषताएं
लोमड़ी एक छोटे आकार की प्राणी है | इसका वजन 2 किलो से 15 किलो तक हो सकता है | यह अधिकतम 50 सेमी ऊंची होती है और इसकी अधिकतम लंबाई 90cm तक होती है | लोमड़ी काफी फुर्तीली होती है और इसके दौड़ने की रफ्तार 50 किमी/घंटा तक होती है | लोमड़ी रात के समय ज्यादा एक्टिव रहती है और ज्यादातर अकेले ही घूमती है | लोमड़ी के सुनने की क्षमता काफी अच्छी होती है | लोमड़ी एक सर्वाहारी प्राणी है, जो मांस और कुछ पेड़-पौधों को भी खाती है | इसे झाड़ी, खेत या फिर जंगल में रहना पसंद होता है | लोमड़ी पेड़ पर भी चढ़ सकती हैं | इतनी सारी विशेषताएं जिस जानवर में हो, उसे चालाक कहना गलत नहीं होगा | इसीलिए लोमड़ी को जंगल का सबसे चालाक जानवर कहा जाता है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments