2023 Porsche Cayenne: पोर्श इंडिया ने शुरू की न्यू कायेन की बुकिंग, नए डिजाइन और फीचर्स से है लैस |
1 min read
|








Porsche Cayenne Rival: पोर्श कायेन कूप एसयूवी का बाजार में वॉल्वो एक्ससी 90 से मुकाबला होता है | इसमें एक 2.0L का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है | इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का एकमात्र विकल्प मिलता है |
Porsche Cayenne Booking: लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श इंडिया ने अपनी न्यू जेनरेशन कायेन और कायेन कूप एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है | कायेन डुओ को अब बिल्कुल नया एक्सटीरियर डिज़ाइन दिया गया है | इसमें नई चेसिस तकनीक और कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं | नई कायेन में नए बोनट, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और 3डी डिजाइन वाले टेल लैंप को नए डिजाइन में तैयार किया गया है | पोर्श 2023 मॉडल के लिए तीन कलर ऑप्शंस उपलब्ध होंगे, इसमें 21 इंच, 22 इंच और 23 इंच के पहियों का विकल्प मिलेगा |
फीचर्स
पोर्शे ने 2023 कायेन एसयूवी को नए 12.6-इंच कर्व्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अपडेटेड लेआउट के साथ एक बड़ा अपग्रेड दिया है | इसमें ऑप्शनल तौर पर एक हेड-अप डिस्प्ले (HUD) भी दिया गया है | साथ ही इसमें 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है | इसके अलावा कंपनी ने पहली बार पैसेंजर सीट पर एंटरटेनमेंट के लिए एक 10.9 इंच की स्क्रीन भी दी है | यह स्क्रीन सुरक्षा की दृष्टि से ड्राइवर को दिखाई नहीं देती है |
इसका नया एयर क्वालिटी सिस्टम यह तय करता है कि एक महीन धूल का कण फिल्टर के जरिए अंदर न आए और केबिन का वातावरण एकदम प्योर हो | यह सिस्टम नेविगेशन इनफॉर्मेशन का उपयोग यह भी पता लगाने का काम करता है कि एयर रीसर्क्युलेशन को कब एक्टिवेट करने की जरूरत है |
पावरट्रेन
कायेन एसयूवी के लिए कई इंजन के विकल्प मौजूद हैं | स्टैंडर्ड कायेन में एक टर्बोचार्ज्ड 3.0-लीटर V6 इंजन मिलता है, जो 348 hp की पॉवर और 499 Nm टॉर्क जेनरेट करता है | केयेने स्नो में एक नया और बड़ा 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है, जो 468 hp की पॉवर 599 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है | हालांकि, 2023 केयेने कूप टर्बो जीटी में सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली इंजन मिलता है | इसमें एक ट्विन-टर्बो 4.0-ट्रे वी8 इंजन मिलता है जो 650 एचपी की पॉवर जेनरेट करता है | इसमें 304 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है |
कितनी है कीमत ?
2023 कायेन की एक्स शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये और कायेन कूप एसयूवी की कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है |
वॉल्वो एक्ससी 90 से होता है मुकाबला
पोर्श कायेन कूप एसयूवी का बाजार में वॉल्वो एक्ससी 90 से मुकाबला होता है | इसमें एक 2.0L का बीएस 6 पेट्रोल इंजन मिलता है | इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का एकमात्र विकल्प मिलता है | इसकी एक्स शोरूम कीमत 98.5 लाख रुपये है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments