लखनऊ: सपा ने घोषित की अपनी राष्ट्रिय कार्यकारिणी,शिवपाल और मौर्या बने महासचिव, आजम भी शामिल
1 min read
|








समाजवादी पार्टी द्वारा आज रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गयी है।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जिन नामो के हो रही है उनमे शिवपाल सिंह यादव ,स्वामी प्रसाद मौर्य और आजम खान प्रमुख हैं। इन तीनो ही नेताओ को समाजवादी पार्टी ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। सपा संगरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई और सपा प्रमुख अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव काफी लम्बे समय बाद सपा में लौटे थे। मुलायम के निधन के बाद शिवपाल ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा में कर लिया था। पिछले कुछ समय से रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान से चर्चा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य को भी पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है। इसके अलावा पिछले कुछ समय से एक के बाद एक मुक़दमे झेल रहे और काफी समय जेल में रहे आजम खान को भी सपा ने राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है।
अखिलेश यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। प्रोफेसर राम गोपाल यादव को प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक सूची साझा की गयी है। इस सूची के अनुसार एक बार फिर से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राम गोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा मोहम्मद आजम खां, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रवि प्रकाश वर्मा, बलराम यादव सहित 14 राष्ट्रीय महासचिव होंगे। सुदीप रंजन सेन पार्टी के कोषाध्यक्ष होंगे,जबकि सदस्यों के अलावा 19 राष्ट्रीय सचिव होंगे।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments