लखनऊ : बजट पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, बड़े लोगो को फायदा पहुंचाने वाला बताया
1 min read
|








समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बजट को सिर्फ चंद बड़े लोगो को लाभ पहुंचाने वाला बताया और कहा की बजट महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाता है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किये जाने के कुछ देर बाद ही ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा की “भाजपा अपने बजट का दशक पूरा कर रही है पर जब जनता को पहले कुछ न दिया तो अब क्या देगी।भाजपाई बजट महंगाई व बेरोज़गारी को और बढ़ाता है। किसान, मज़दूर, युवा, महिला, नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग में इससे आशा नहीं निराशा बढ़ती है क्योंकि ये चंद बड़े लोगों को ही लाभ पहुँचाने के लिए बनता है।”
गौरतलब है की आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा की इस वित्त वर्ष में देश की आर्थिक ग्रोथ 7 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। दुनिया में स्लोडाउन की स्थति होने के बाद भी इतनी ग्रोथ बताती है की हम सही ट्रैक पर हैं। उन्होंने कहा की भारत के इकॉनमी का आधार बढ़ा है। भारत दुनिया की 10वी अर्थव्यवस्था से बढ़ते हुए 5वी अर्थव्यवस्था पर आ गया है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments