नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 20, 2025

    लंच या डिनर करने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना ‘रोगी’ बन जाएगा आपका शरीर |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    हम में से अधिकतर लोग यह नहीं जानते कि खाना खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए | आइए आज हम आपको बताते हैं कि लंच या डिनर करने के बाद आपको किन-किन कामों को करने से बचना चाहिए |
    खाना खाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम
    1. तुरंत सोना: अधिकतर लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं | जबकि ऐसा करने से हर किसी को बचना चाहिए | खाना खाने के तुरंत बाद सोने से डाइजेशन प्रोसेस में रुकावट पैदा हो सकती है | फूड मॉलिक्यूल्स को तोड़ने में काफी वक्त लग सकता है |

    2. स्मोकिंग न करें: कई लोगों को खाने के तुरंत बाद स्मोकिंग करने की आदत होती है | अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अभी से ही संभल जाएं | क्योंकि खाना खाने के बाद स्मोकिंग करने से न सिर्फ स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित होता है, बल्कि आपके मेटाबॉलिज्म पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है | हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाना खाने के बाद स्मोकिंग करना 10 सिगरेट पीने के बराबर होता है |

    3. नहाने से बचें: कोई भी भारी भोजन करने के बाद आपको नहाने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए | क्योंकि ये डाइजेशन प्रोसेस को स्लो कर देता है | ऐसा इसलिए क्योंकि नहाने से पेट के चारों ओर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है | नहाते वक्त खून शरीर के बाकी हिस्सों में प्रवाहित होता है और डाइजेशन में रुकावट पैदा करता है |

    4. फल खाने से बचें: इसमें कोई शक नहीं है कि फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं | लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद इनके सेवन से आपको बचना चाहिए | क्योंकि भोजन करने के बाद फल खाने से आपको इनडाइजेशन हो सकता है | फल खाने का सबसे अच्छा वक्त भोजन करने से 2 घंटे पहले या फिर बाद का माना जाता है |

    5. चाय न पिएं: चाय एसिडिक होती है | क्योंकि इसमें कैफीन मौजूद होता है | अगर आप खाना खाने के बाद चाय पिएंगे तो इससे खाने को पचाना मुश्किल हो सकता है | फूड मॉलिक्यूल्स को टूटने में काफी लंबा समय लग सकता है | भोजन करने के बाद चाय पीने से आयरन के अब्जॉर्प्शन में रुकावट पैदा हो सकती है | यही वजह है कि आपको खाना खाने के बाद चाय पीने से बचना चाहिए |

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    7:54 PM