रणधीर कपूर जन्मदिन: जिसके लिए करी घरवालों से बगावत वही चली गयी छोड़कर
1 min read
|








शो मैन ऑफ़ बॉलीवुड के नाम से मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर का आज 76वां जन्मदिन है। रणधीर कपूर ने हालंकि अपने करियर में अधिक फिल्मे नहीं करी लेकिन अपने लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व के चलते वह हमेशा से फैंस के बीच पसंद किये जाते रहे हैं। इनके अभिनय करियर के दौरान एक समय ऐसा भी आया था जब रोमांटिक हीरो के रूप में इन्होने बहुत सारी अच्छी फिल्मे दर्शकों को दी थी लेकिन इनकी सफलता का वह दौर अधिक लम्बा नहीं चल सका। आज की तारिख में यह फिल्मो में बहुत कम दिखाई देते हैं और ज्यादा लाइम लाइट में भी नहीं रहते है। आज इनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं इनके बारे में कुछ ख़ास बाते।
रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुबंई में हुआ था। यह बॉलीवुड के महान अभिनेता राज कपूर और कृष्णा कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। अभिनेता स्व ऋषि कपूर और स्व राजीव कपूर इनसे छोटे इनके दो भाई हैं वहीँ रीमा जैन और नीतू नंदा इनकी बहनें हैं। रणधीर कपूर ने देहरादून के प्रसिद्ध कैंब्रिज स्कूल देहरादून से हाई स्कूल और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। क्योंकि इन्होने बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में काम शुरू कर दिया था इस कारण यह आगे की पढ़ाई नही कर सके।
रणधीर और बबीता की एक साथ पहली फिल्म ‘कल आज और कल’ थी। इस फिल्म के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई जो बाद में प्यार में बदल गयी। लेकिन इन दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे क्योंकि रणधीर जहाँ पंजाबी थे तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। वहीँ उस वक्त कपूर परिवार से लड़कियां फिल्मों में नहीं आती थी और न ही कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बनती थी। ऐसे में रणधीर ने बबीता के आगे शर्त रखी कि शादी के लिए उन्हें फिल्मी कॅरियर छोड़ना होगा। बबीता ने प्यार के आगे सभी शर्त मान ली। इसके बाद साल 1971 में दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली।
शादी से रणधीर और बबीता की दो बेटियां अभिनेत्री करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हैं। अलग होने के बाद बबीता जहां अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती थी तो वहीं रणधीर अकेली ही रहा करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर बताया कि बबीता उनके शराब पीने से नाराज थीं। दोनों के रहने के तरीके अलग थे. हालांकि हमारी लव मैरिज थी, लेकिन सोच अलग थी। इसलिए हमने दूरियां बना ली।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments