ये आईलैंड हर 6 महीने में बदल लेता है अपना देश, 364 सालों से हो रहा है ऐसा |
1 min read
|
|








इस आईलैंड का नाम फीजैंट द्वीप है. यह आईलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच मौजूद है | साल 1659 में आईलैंड को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसके तहत 6 महीने इस पर फ्रांस का और 6 महीने स्पेन का शासन रहता है |
जहां एक तरफ पूरी दुनिया में देश अपनी सीमाओं को लेकर लड़ रहे हैं | चाहे रूस यूक्रेन हो या फिर भारत-चीन हर जगह सीमा विवाद चरम पर है | यहां तक कि अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी सीमा विवाद देखने को मिल रहा है | भारत ने तो इस विवाद के चलते एक बार चीन से और दो बार पाकिस्तान से युद्ध भी लड़ा. यूक्रेन और रूस के बीच तो युद्ध अभी भी चल रहा है | लेकिन इन सबके बीच दूसरी तरफ इसी दुनिया में एक ऐसा आईलैंड भी है जो हर 6 महीने में अपना देश बदल देता है | यह कोई कहानी नहीं बल्कि पूरी तरह से सच है | इस अनोखे आईलैंड पर 6 महीने एक देश का शासन रहता है और 6 महीने दूसरे देश का
कौनसा है यह आईलैंड |
इस आईलैंड का नाम फीजैंट द्वीप है | यह आईलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच मौजूद है | साल 1659 में आईलैंड को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसके तहत 6 महीने इस पर फ्रांस का और 6 महीने स्पेन का शासन रहता है | सबसे बड़ी बात कि फ्रांस और स्पेन के बीच इस आईलैंड को लेकर कभी कोई युद्ध नहीं हुआ है | बड़े ही शांतिप्रिय ढंग से फ्रांस और स्पेन हर 6 महीने पर इस आईलैंड पर शासन करते हैं |
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments