महाराष्ट्र: ठाणे में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी के नीचे दबने से 2 मजदूरों की मौत, एक घायल
1 min read
|
|








महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दु:खद घटना सामने आई है। ठाणे के नौपाड़ा इलाके में चल रही एक कंस्ट्रक्शन साइट पर 2 मजदूरों की भरभराकर मिट्टी गिरने से मौत हो गई। जबकि एक मजदूर के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायल मजदूर को इलाज के लिए होस्पिटल ले जाया गया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहोंची थी और मामल दर्ज कर जांच शुरू की है।
ठाणे नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को ठाणे के नौपाड़ा में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी में धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि, गुरुवार रात लगभग 8:15 बजे बी केबिन इलाके में यह घटना घटी। उन्होंने कहा कि, मिट्टी में 3 मजदूर धंसे थे। जिनका रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक मजदूर का इलाज चल रहा है।
आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज
इस मामले की जानकारी मिलने पर स्थानिक पुलिस की टीम होस्पिटल पहोंची थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि तीनों मजदूरों की पहचान की पुष्टि की जा रही है ताकी उनके परिवार से संपर्क किया जा सके।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments