महाराष्ट्र: खुदाई में मिली जैन भगवान कुंथुनाथ की 1 हजार साल से अधिक पुरानी मूर्ति, इस तरह हुई पहचान
1 min read
|








जैन तीर्थंकरों में से एक भगवान कुंथुनाथ की 1 हजार साल से अधिक पुरानी पत्थर की मूर्ति महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में से मिली है। गुरुवार को विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुंबई से लगभग 600 किमी दूर आये औंधा नागनाथ के सोनुने गली में स्थित एक जैन मंदिर के परिसर में निर्माण कार्य के दौरान इस मूर्ति का पता चला। उन्होंने आगे कहा कि बेसाल्ट पत्थर से उकेरी गई मूर्ति 12वीं-13वीं शताब्दी की हो सकती है और यह ‘परिष्कृत’ बनावट की है।
बकरी के प्रतीक से इस कुंथुनाथ प्रतिमा की पहचान
इंडोलॉजिस्ट सैली पलांडे-दातार ने बताया कि, औंधा नागनाथ में जैन मंदिर के पास खुदाई के दौरान मिली मूर्ति को कुंथुनाथ भगवान के रूप में पहचाना जा सकता है। जैन धर्म के अनुसार कुंथुनाथ 24 तीर्थंकरों में से 17वें थे। जिनमें से प्रत्येक का एक विशिष्ट प्रतिनिधि प्रतीक या ‘लक्षण’है। उन्होंने कहा कि इसके बकरी के प्रतीक से इस कुंथुनाथ प्रतिमा की पहचान की जा सकती है. भगवान महावीर 24वें तीर्थंकर थे।
मीडिया अहेवाल के अनुसार राज्य पुरातत्व विभाग के पुरातत्वविद मयूरेश खड़के ने कहा कि, यह मूर्ति चालुक्य काल की हो सकती है। यह मूर्ति भगवान कुंथुनाथ की है क्योंकि मूर्ति के ऊपर ‘बकरी के लक्षण’ से इसकी पहचान की जा सकती है। बताया जा रहा है कि 12वीं-13वीं शताब्दी के दौरान औंधा नागनाथ में एक महत्वपूर्ण जैन केंद्र रहा होगा।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments