मक्काई की भेल – बनाएं अपने घर पर और खाएं मजे से
1 min read
|
|








अक्सर हम सोचते है की शाम की छोटी सी भूख को कैसे मिटाए। आता तो है बहुत कुछ बनाना पर जब बनाना हो तब कुछ समझ नहीं आता। तो आइए में आपको बताती हु की मक्काई की भेल कैसे बनाते है। और कैसे अपनी छोटी भूख को मिटाया जा सकता है।
सामग्री:
१. उबाली हुई अमेरिकन मक्काइ
२. कच्ची केरी के बारीक टुकड़े
३. लाल मिर्च
४. नमक
५. चाट मसाला
६. टमाटर
७. बारीक सेव
८. नींबू
विधि:
सबसे पहले आप अमेरिकन मक्काईं को कुकर में ३ से ४ सीटी ले लीजिए। अब प्रेशर निकलने के बाद इसके दाने निकाल दीजिए।
अब एक बड़े बर्तन में यह मक्काई के दाने लीजिए। इसमें कच्ची केरी और टमाटर के टुकड़े डालिए। अपने स्वाद अनुसार इसमें आप नमक, लाल मिर्च और चाट मसाला डालिए। अब अंत में आप इसमें नींबू निचोड़ दीजिए और प्लेट में रख कर इसके ऊपर बारीक सेव भरका दीजिए।
आप यह नाश्ता खा कर अपनी भूख को भूल जाएंगे। यह नाश्ता आप मेहमानो को भी खिला सकते है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space















Recent Comments