भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकताओ से भिड़ी पुलिस की टोली
1 min read
|








जयपुर में कल बजट पेश होने वाला है वहीँ विपक्ष सरकार को घेरने की जुगत में लगा है वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले राजधानी में हुए एक प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से चली धक्का-मुक्की के बीच माहौल गर्माया रहा। इस बीच प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एकजुट हुए। यहां हुई सभा को प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान ने संबोधित किया।पुलिस के रोकने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास करते दिखे। यही वजह रही कि इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों का यहां आमना-सामना हुआ और हड़कंप की स्थिति बनी रही। पार्टी कार्यकर्ता, मौजूदा सरकार के पिछले 4 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज को लेकर की गई वादाखिलाफी के खिलाफ मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का विरोध जता रहे थे।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments