बदलते मौसम में तेजी से हो रहें हैं बीमार , सर्दी खांसी से बचने के आसान तरीके जाने
1 min read
|
|








सर्दियों का मौसम अब धीरे धीरे खत्म हो रहा है। तापमान भी बढ़ने लगा है ऐसे में सुबह-शाम को ठंड और दोपहर को गर्मी लगती है। ऐसे ही मौसम में ज्यादा बिमारियों का खतरा रहता है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग जल्दी ही सर्दी और खांसी की चपेट में आ जाते हैं। इस वक्त लोगों को सीजनल फ्लू होता है। हर घर में सर्दी और खांसी के मरीज मिल ही जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे के इस बदलते मौसम में सीजनल फ्लू से खुद को किस तरह से बचाया जा सकता है।
टिप्स :
1 )सर्दी जुकाम से बचने के लिए आप फ्लू वैक्सीन लगवा सकते हैं। साल भर में एक बार वैक्सीन लेने से इम्युनिटी मजबूत बनती है और सीजनल फ्लू से बचाव भी होता है।
2 )सुबह और शाम को ठंड का मौसम रहता है इसलिए सुबह-शाम को गर्म कपडे पहने।
3 )बदलते मौसम में बाहर का जंक फ़ूड नहीं खाना चाहिए। जितना हो सके फ्रेश फ़ूड खाएं और अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजे लें।
4 )ऐसे मौसम में हमें रोज 30 मिनिट की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी करने से आपकी इम्युनिटी मजबूत बनती है।
5 )इस मौसम में खूब सारे फल और सब्जियां खानी चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space















Recent Comments