फ्रिज में रखा तरबूज है बीमारियों का घर, ठंडा करना सही है, मगर गलती से भी ये गलती ना कर दें |
1 min read
|








गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने से खाने-पीने की चीजें खराब होने लगती है | इसलिए ज्यादातर लोग बाजार से फल लाकर फ्रिज में रख देते हैं | लेकिन एक फल ऐसा भी है, जिसे फ्रिज में रखने से वह जहरीला बन सकता है |
Fruits Do Not kept in Fridge : गर्मी का मौसम आ गया है | खाने वाली चीजें खराब न हो, इसलिए लोग फ्रिज में रख देते हैं | लोग मानते हैं कि टेंपरेचर बढ़ने के साथ ही फ्रिज में स्टोर करने से चीजें काफी समय तक फ्रेश रहती हैं और खराब नहीं होती है | हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं होता कि रेफ्रिजरेटर में रखी हर चीज सही ही रहे | कई बार तो फ्रिज (Fruits Do Not kept in Fridge) में रखी चीजों का स्वाद ही बदल जाता है और उसका असर सेहत पर भी पड़ सकता है | तरबूज (Watermelon) भी एक ऐसा फल है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए | इसके कई नुकसान होते हैं | आइए जानते हैं |
तरबूज फ्रिज में रखने से बचें
ऐसा माना जाता है कि तरबूज को जैसे ही हम फ्रिज में रखते हैं, उसकी पौष्टिकता खत्म होने लगती है | तरबूज को अगर काटकर फ्रिज में रख देते हैं तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है | दरअसल, कटे हुए तरबूज में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं | ये सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक होते हैं | इसलिए तरबूज को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। वैसे गर्मी में तरबूज के कई फायदे मिलते हैं |
सेहत का खजाना है तरबूज
शरीर में पानी की कमी नहीं होती
गर्मी के मौसम में तरबूज काफी अच्छा फल माना जाता है | यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है | गर्मी में तरबूज खाने से पानी की कमी पूरी होती है और आप सेहतमंद रहते हैं |
वेट लॉस में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज मददगार हो सकता है | इसमें कैलोरी काफी कम पाया जाता है. वेट लॉस करने वालों के लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है |
पाचन बेहतर होता है
तरबूज में फाइबर अच्छी खासी मात्रा में मिलता है | यह पाचन के लिए काफी जबरदस्त फल होता है | इसे खाने से काफी समय तक भूख नहीं लगती है और इससे आपका डाइजेशन दुरुस्त होता है |
दिल की सेहत का ख्याल रखता है
दिल की सेहत के लिए तरबूज काफी फायदेमंद होता है | इसमें पोटेशियम ज्यादा मात्रा में मिलती है | यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है और दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करता है |
आंत की बीमारियों से बचाता है
तरबूज आंत को कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है | इसमें विटामिन सी और बी कॉम्प्लेक्स मिलता है, जो आंत में अच्छी बैक्टीरिया का फ्लोरा बनाकर रखता है | इससे कई फायदे होते हैं |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments