फिर ऑल टाइम हाई पर सोना:57 हजार के करीब पहुंचा गोल्ड, चांदी 69 हजार के पार हुई
1 min read
|
|








इन दिनों सोने की चमक लगातार बढ़ रही है, और इसी का नतीजा है की सोना हर दिन नया हाई बना रहा है। आज सोमवार को सोने ने फिर नया ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 16 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोना 352 रुपए महंगा होकर 56 हजार 814 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले 13 जनवरी को सोने ने पिछला हाई बनाया था, जो 56 हजार 462 रुपए था।
चांदी में भी शानदार तेजी
चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी आज शानदार तेजी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 1,121 रुपए महंगी होकर 69 हजार 236 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 13 जनवरी को ये 68 हजार 115 हजार पर थी।
2023 में 64,000 रुपए तक जा सकता है सोने का दाम
आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
सोने में तेजी के तीन बड़े कारण
डॉलर में कमजोरी: दिवाली से पहले इस साल अक्टूबर में डॉलर इंडेक्स 114 से ऊपर था। ये अभी गिरकर 102 पर आ गया है। इसके चलते सोने के लिए ज्यादा डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं।
सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: 2022 में अब तक दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने करीब 400 टन सोना खरीदा है। चीन ने नवंबर में 32 टन सोना खरीदकर 2019 के बाद पहली बार गोल्ड रिजर्व बढ़ाया।
सप्लाई में आई कमी: दक्षिण अफ्रीका के नेडबैंक के अर्थशास्त्रियों के मुताबिक, अक्टूबर में सोने का उत्पादन 10.4% घटा है। इससे पहले सितंबर में भी गोल्ड माइनिंग 5.1% घटी थी।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments