”पंजाब, हरियाणा” कड़ाके की ठंड की चपेट में: भटिंडा,फरीदकोट -0.2, -0.5 डिग्री पर |
1 min read
|








पंजाब और हरियाणा में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही और क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।
मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस और 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अमृतसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 2.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 2.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 3.8 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में 2 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 0.5 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में नारनौल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 1 डिग्री सेल्सियस, हिसार का 2 डिग्री सेल्सियस, करनाल का 2.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 2.8 डिग्री सेल्सियस और अंबाला का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तीन सप्ताह से अधिक समय से कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments