दिल्ली-NCR में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया:करीब 30 सेकेंड तक महसूस किया गया, उत्तराखंड में भी कांपी धरती ; नेपाल एपिसेंटर |
1 min read
|








दिल्ली-एनसीआर में दोपहर 2:28 पर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है।भूकंप का केंद्र नेपाल के कालिका से 12 किलोमीटर दूर था। इसका असर नेपाल, भारत और चीन तक पड़ा। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं। नए साल के शुरुआत से लेकर अब तक राजधानी में भूकंप की यह तीसरी घटना है।
इससे पहले 5 जनवरी को दिल्ली-NCR और कश्मीर में 5 जनवरी को शाम 7:56 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किमी दूर हिंदू कुश इलाका था।
दिल्ली में नए साल के दिन भी आया था
भूकंप दिल्ली में नए साल के पहले दिन यानी रविवार देर रात भी आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि देर रात 1:19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। हालांकि इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ था।
नवंबर में तीन बार आया था भूकंप
इससे पहले 29 नवंबर को दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई थी। दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी।
12 नवंबर को दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप आने के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए थे। तब दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments