तेल बेचने में भारत ने सऊदी को पीछे छोड़ा:यूरोप को रोजाना 5 करोड़ लीटर ऑयल बेचा; सालभर में कैसे हुआ फेरबदल |
1 min read
|








रूस-यूक्रेन जंग के बाद दुनिया में भारत का किरदार बदल गया है। 2022 में चीन के बाद भारत ऑयल खरीदने के मामले में दूसरे नंबर पर था। अब एक साल बाद यूरोप को ऑयल बेचने के मामले में भारत ने सऊदी अरब को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत रोजाना साढ़े 3 लाख बैरल से ज्यादा यानी करीब 5.5 करोड़ लीटर ऑयल यूरोप को एक्सपोर्ट कर रहा है।
भारत अपनी जरूरत का 60% क्रूड ऑयल अरब देशों से खरीदता था |
24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई। इसके चलते मार्च 2022 में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर प्रति बैरल 140 डॉलर पहुंच गई। तब इंटरनेशनल मार्केट में ऑयल की कीमत कम करने के लिए अमेरिका ने अपना क्रूड खजाना खोलने का ऐलान कर दिया। उस वक्त भारत अपनी जरूरत का 60% क्रूड ऑयल खाड़ी देशों से खरीदता था और सिर्फ 2% कच्चा तेल रूस से आता था।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments