ट्रांसपोर्ट और रिसेलिंग से खड़ा किया बड़ा कारोबार ! रवींद्रजी ने तीन लाख से करोड़ों का कारोबार खड़ा किया
1 min read
|










पुणे जिले के कानगांव के श्री रविन्द्र कोऱ्हाळे जी ने, बी. ए. की शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने व्यवसाय की शुरुवात की।
आप किस तरह की सेवाएं प्रदान करते है :
कच्चा माल खरीदना और उसे ट्रांसपोर्ट करके रिसेलिंग करना शुरू किया। सबसे पहले रविंद्रजी सीमेंट इंडस्ट्री में लगाने वाले रॉ मैटेरियल का ट्रांसपोर्ट शुरू किया। उसके बाद पुणे के नामांकित आर.एम.सी. प्लांट, खत बनाने वाली कंपनी में अपने प्रॉडक्ट बनाने में लगने वाले रॉ मैटेरियल को खरीदी करके उनका रिसेलिंग शुरू किया। ऐसा करते समय रविन्द्रजी किराए से ट्रक मंगवाते थे। लेकिन उसमे उन्हे लाभ काम हो रहा था। इसलिए उन्होंने खुद ही ट्रक खरीदे और खुद ही कच्चा माल खरीद के खुद ही ट्रांसपोर्ट करने लगे। वहां से उन्हे प्रॉफिट होना शुरू हुआ।
साल २०१८ में रविंद्रजी ने ३ लाख लगाकर व्यवसाय की शुरुवात की थी और आज सालाना टर्नओवर ५ करोड़ १७ लाख है।
हाल ही में कुछ महीनो से कर्नाटक से पुणे सीमेंट ट्रांसपोर्ट और जी.जी. बि. स परिवहन चालू है। आज रविंद्रजी के समूह में ११ गाडियां काम कर रही है और पोंदेश परिवहन में ५ गाडियां काम कर रही है और कैल्शियम सल्फेट के परिवहन के लिए ९ गाडियां काम कर रही है। रविंद्रजी कच्चा माल खरीद रहे है और अपने वाहन से परिवहन कर रहे है। कुछ स्थानों पर आगे पुनर्विक्रय कर रहे है और ट्रांसपोर्टिंग भी चालू है। बहुत सी कंपनियों को ट्रक की सेवाएं भी देते है।
व्यवसाय में सहायता :
रविंद्रजी के पास वर्तमान में ९ ड्राइवर्स, २ सुपरवाइजर और १ अकाउंटट हैं।
भविष्य का प्लान :
रविंद्रजी का सपना हैं आने वाले कुछ दिनों में उनके ट्रक की संख्या बढके १०० हो जाए। यहीं उनके भैरवनाथ रोडलाइन का भविष्य है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments