झारखंड : CM हेमंत सोरेन ने BJP पर कसा तंज, कहा- ‘कभी महंगाई को डायन कहते थे, अब लगता है उनकी ‘भौजाई’ बन गई है…
1 min read
|
|








झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र की भाजपा सरकार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कभी बीजेपी ने महंगाई को ‘डायन’ कहा था, परंतु अब ऐसा लगता है कि यह पार्टी की ‘भौजाई’ बन गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चतरा में आयोजित ‘खतियानी जोहार यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते समय हेमंत सोरेन ने ये बात कही थी।
‘एलपीजी सिलेंडर की किंमत 1,000 रुपये से अधिक होने पर भी पार्टी चुप’
मुख्यमंत्री सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड पर भाजपा ने 20 साल तक राज किया। परंतु किसी भी आदिवासी मुख्यमंत्री को अपना कार्यकाल पूरा करने नहीं दिया। और अभी जब एक आदिवासी राज्य की कमान संभाल रहा है तो पार्टी उसकी सरकार गिराने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि, यूपीए शासन के दौरान जब महंगाई में मामूली वृद्धि होती थी तो पार्टी हंगामा कर देती थी। परंतु अब चुप्ची साध ली है। एक लीटर पेट्रोल की किंमत 100 रुपये से अधिक और एलपीजी सिलेंडर की किंमत 1,000 रुपये से अधिक होने पर भी चुप है।
‘उन्होंने झारखंड को पीछे धकेल दिया’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, उस समय पार्टी ने बढ़ती महंगाई को ‘डायन’ के रूप बताया था। परंतु अब लगता है कि महंगाई उनकी ‘भौजाई’ बन गई है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि, बीजेपी ने गुजरात और महाराष्ट्र पर शासन किया वे राज्य आगे बढ गए। बीजेपी ने 20 साल तक झारखंड पर शासन किया, परंतु फिर भी राज्य देश के सबसे पिछड़े राज्यों में से एक रहा। उन्होंने झारखंड को पीछे धकेल दिया। क्योकि किसी भी आदिवासी मुख्यमंत्री को के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब एक आदीवासी राज्य की कमान संभाल रहा है तो वे अब सरकार गिराने की कोशिश में लग गये हैं।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space














Recent Comments