झारखंड: सरयू राय को बड़ा झटका, सैकड़ो समर्थको के साथ जोगिंदर सिंह की भाजपा में घर वापसी
1 min read
|
|








भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव 2024 से पहले सांगठनिक दृष्टिकोण से बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ गए जोगिंदर सिंह जोगी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में वापस लौट गए हैं। बीजेपी में फिर लौटने पर जोगिंदर सिंह ने कहा कि,सुबह का भूला अगर शाम को लौट आये तो उसे भूला नहीं कहते हैं।
गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया
बता दें कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में जोगिंदर सिंह जोगी ने भाजपा को छोड़कर विधायक सरजू राय की पार्टी जॉइन की थी। जहां उन्हें विधायक प्रतिनिधि बनाया गया था। लेकिन तीन साल बाद उन्होंने घर वापसी का निर्णय लिया। बुधवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथे जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यालय में प्रवेश किया। गाजे-बाजे को साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने अंगवस्त्र पहनाकर जोगिंदर सिंह जोगी का स्वागत किया। इस मौके पर जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़गी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित वरिष्ठ भाजपाइयों ने सभी उनका और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space














Recent Comments