झारखंड: महाराष्ट्र जाने से पहले राज्यपाल रमेश बैस ने कह दी बड़ी बात, कहा- हेमंत सोरेन अच्छे नेता है, परंतु…
1 min read 
                |  | 








झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस 17 फरवरी को महाराष्ट्र जाएंगे। और 18 फरवरी को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। सीएम आवास में सरकार की ओर से राज्यपाल रमेश बैस को विदाई देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस ने पत्रकारों से खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बहुत ही अच्छे नेता हैं, परंतु राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है।
‘सरकार के विजन में कमी है’
बुधवार को निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि, सीएम हेमंत सोरेन अच्छे नेता है। परंतु, उनकी सरकार के विजन में कमी है। राज्य में बड़े स्तर पर विकास कार्य नहीं हुए। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में भी काफी सुधार की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि, झारखंड में सबसे अच्छी बात ये है कि यहां के लोग बहुत सीधे और अच्छे हैं। राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कही। राज्यपाल रमेश बैस कहा कि, मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि हेमंत सोरेन बहुत अच्छे नेता हैं, वे युवावस्था में सीएम बने हैं। उन्हें अच्छा काम कर पहचान बनानी चाहिए। परंतु, राज्य के लिए कुछ बड़ा करने के लिए मेरे समझाने के बावजूद वह ऐसा नहीं कर सके।
‘सरकार गिराने की मेरी मंशा नहीं’
राज्यपाल ने कहा कि, राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने या अस्थिर करने की उनकी कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि, गवर्नर एक संवैधानिक पद है। किसी के बारे में कोई शिकायत आती है, तो राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र के तहत इसकी जांच कराई जा सकती है। बता दें कि, राज्यपाल रमेश बैस 17 फरवरी को महाराष्ट्र जाएंगे। और 18 फरवरी को राज्य के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
About The Author
| Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें | 
Advertising Space
 
        
 
                        












Recent Comments