झारखंड: पलामू में दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी मे कई घायल, धारा 144 लागू , इंटरनेट सेवा भी बंद
1 min read
|








झारखंड के पलामू जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां, महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हुई। दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जबरदस्त पत्थरबाजी की। जानकारी के मुताबिक इस घटना के दौरान धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। साथ ही दो बाइक ओर एक घर को भी आग के हवाले कर दिया गया और कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है।
इलाके में धारा 144 लागू
इस घटना के जानकारी मिलते ही भारी पुलिस दल मौके पर पहुंचा और इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। बताया जा रहा है कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी है। डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक भी घटना स्थल पहुंच चुके है और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहें है। हाल इलाके में काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में है। जानकारी के मुताबिक तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
इंटरनेट सेवा भी बंद
सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिए हाल इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। कुछ लोगों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाके में तोरणद्वार लगाया जा रहा था। जिसे हटाने को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते स्थित बिगड़ गई और समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया के घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments