झारखंड: झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, PLFI के दो उग्रवादियों गिरफ्तार, 15 लाख इनामी नक्सली करेगा आत्मसमर्पण
1 min read
|
|








झारखंड में लोहरदगा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के कुडू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट आफ इंडिया) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उग्रवादियों के पास से हथियार भी बरामद किये है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले पीएलएफआई के उग्रवादियों द्वारा कुडू थाना क्षेत्र में गोलीकांड और दहशत फैलाने का काम किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इन उग्रवादियों की तलाश में थी। दौरान पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली थी कि कुडू थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के दो उग्रवादी सक्रिय है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए पीएलएफआई के दो उग्रवादी सुरेश और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने उनके पास से हथियार भी बरामद किये। पूछताछ में दोनों उग्रवादियों अहम जानकारियां भी दी। बताया जा रहा है कि पुलिस इस बारे में जल्द ही एक प्रेस कोन्फरन्स कर सकती है।
15 लाख इनामी नक्सली करेगा आत्मसमर्पण
बता दें कि इससे पहले 15 लाख इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन महतो के विधिवत आत्मसमर्पण करने की खबर भी सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महतो भाकपा माओवादियों का रीजनल कमांडर है। महतो पिछले एक महीने से पुलिस के संपर्क में था। अब वह रांची के कार्यालय में झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करेगा।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments