जब दिल्ली मेट्रो के लाउडस्पीकर पर बजने लगा हरियाणवी सॉन्ग… वीडियो वायरल |
1 min read
|
|








सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर अनाउंसमेंट की जगह देसी अंदाज में हरियाणवी सॉन्ग बजते सुना गया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है |
Funny Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कुछ मजेदार और रोमांचक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं | जिन्हें एक बार देखने के बाद यूजर्स खुद को इसे दोबारा देखने से रोक नहीं पाते हैं | ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सामने आया है, जो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है | यह वीडियो जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो रहा है | जिसे लाखों यूजर्स ने देख लिया है और वह इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं |
आमतौर पर इन दिनों दिल्ली मेट्रो के अंदर कुछ अतरंगी लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अजीबोगरीब काम करते देखा गया है | फिलहाल अब सामने आए वीडियो में किसी को हैरतअंगेज कारनामे करते नहीं देखा गया, बल्कि इस वीडियो में मेट्रो के अंदर सुनाई देने वाली अनाउंसमेंट में देसी तड़का लगते देखा गया | जिसके कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है|
मेट्रो में बजा हरियाणवी सॉन्ग
वीडियो को अमनदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है | इस वीडियो में खचाखच भरी दिल्ली मेट्रो के अंदर रोजाना सुनाई देने वाले अनाउंसमेंट के बजाए देसी अंदाज में एक हरियाणवी सॉन्ग को बजते देखा जा रहा है | जिसे सुनकर मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की हंसी नहीं रुक रही है | फिलहाल यह दावा किया गया है कि मेट्रो में ड्राइवर ने माइक पर अनाउंसमेंट करते समय गलती से माइक को खुला छोड़ दिया |
वीडियो को मिले 2 मिलियन व्यूज
इस कारण जो गाना वह सुन रहा था, माइक के जरिए पूरी मेट्रो में बजने लगा | फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर सभी को हैरत में डाल रहा है | जिसे खबर लिखे जाने तक 2.1 मिलियन तकरीबन 21 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है | वहीं एक लाख 60 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस वीडियो को लाइक किया है | वीडियो को देख यूजर्स अपने फनी रिएक्शन दे रहे हैं | एक यूजर ने लिखा ‘क्या मतलब ड्राइवर हरियाणा का है | एक अन्य ने लिखा ‘मेट्रो में संगीत बजाना दंडनीय अपराध है |
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments