चंद्र पूजा से मन होता है शांत , शिवरात्रि पर शिव के साथ करें चंद्र की पूजा
1 min read
|








महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ चंद्र पूजा का शुभ योग बन रहा है। चंद्र देव शिवजी के मस्तक पर विराजित हैं इस कारण से शिवजी के साथ चंद्र देव की पूजा भी जरूर करें। चंद्र देव की पूजा से मन को शांति मिलती है। चंद्र शीतलता प्रदान करता है। पुरानी कथाओं के अनुसार चंद्र का विवाह प्रजापति दक्ष की 27 कन्याओं के साथ हुआ था लेकिन चंद्र सिर्फ रोहिणी को ही पसंद करते थे जिसके कारण बाकि की 26 कन्याओं को दुखी देख कर दक्ष ने चंद्र को श्राप दिया। चंद्र को भयंकर बीमारी ने जकड़ लिया और वे भगवान शिव से दूर हो गए। इस कथा की वजह से मान्यता है की जो लोग शिव पूजन करते हैं , उनकी बीमारियां दूर हो जाती है।
ऐसे कर सकते हैं पूजा :
महाशिवरात्रि के दिन सुबह में जल्दी उठें। स्नान के बाद गणपति और भगवान शिव की पूजा करें। अब चंद्र देव की पूजा करें। चंद्र देव की प्रतिमा का दूध से अभिषेक करें अगर प्रतिमा नहीं है तो आप शिव के मस्तक पर विराजित चंद्र की पूजा भी कर सकते हैं। दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। शिवलिंग का जलाभिषेक करे और जनेऊ , बिल्ब पत्र , आकड़े के फूल , धतूरा आदि शुभ चीजें चढ़ाएं। चंदन से भगवान का श्रृंगार करें। धुप-दिप जलाकर आरती उतारें। प्रसाद बाटें और खुद भी लें।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments