ग्रहों का बड़ा परिवर्तन:अप्रैल के आखिरी दिनों में बदलेगी बुध-गुरु की चाल, मौसम में अचानक बदलाव और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा |
1 min read|
|








अप्रैल के आखिरी दिनों में सितारों की चाल में बदलाव होंगे। इन दिनों में पहले बुध वक्री होगा। अगले दिन गुरु राशि परिवर्तन करेगा। इसके एक दिन बाद बुध अस्त होगा फिर चार दिन बाद गुरु उदय होगा। अक्षय तृतीया के दिन ही गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों की चाल में बदलाव का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर दिखेगा।
कब कौन सा ग्रह राशि बदलेगा
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि 21 अप्रैल को बुध मेष राशि में वक्री हो जाएगा। 22 तारीख को गुरु राशि बदलकर मेष में आ जाएगा। जिससे मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु से चतुर्ग्रही योग बनेगा। फिर 24 अप्रैल को बुध मेष राशि में सूर्य के साथ रहते हुए अस्त भी हो जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को अस्त हुआ गुरु 29 अप्रैल को उदय हो जाएगा।
बुध होगा अतिचारी, गुरु के राशि परिवर्तन से चतुर्ग्रही योग
आमतौर पर बुध ग्रह एक राशि में 21 दिन तक रहता है। लेकिन इस बार ये मेष राशि में करीब 69 दिनों तक रहेगा। इस स्थिति को ज्योतिष में अतिचारी होना कहते हैं। बुध के अतिचारी होने से आर्थिक मामलों में उथल-पुथल हो सकती है। वहीं, गुरु की बात करें तो ये ग्रह एक राशि में करीब साल भर तक रुकता है। वहीं, गुरु के राशि परिवर्तन से मेष राशि में सूर्य, बुध, गुरु और राहु से चतुर्ग्रही योग बनेगा।
देश-दुनिया पर ग्रहों का असर…
ग्रहों के राशि परिवर्तन से अचानक मौसम बदलेगा। देश में कई जगहों पर बारिश होगी। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव आएंगे। अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी। धर्म को लेकर बड़े फैसले होंगे। शिक्षा से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी और उन पर काम भी होगा। प्रशासन के काम और फैसलों से लोगों में तनाव बढ़ेगा। उपद्रव होंगे। विवाद की स्थितियां बनेंगी। दुर्घटनाएं बढ़ने की भी आशंका है। बीमारियों का संक्रमण भी बढ़ने का अंदेशा रहेगा।
अक्षय तृतीया पर गुरु का राशि परिवर्तन
इस बार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के संयोग में ही गुरु का राशि परिवर्तन हो रहा है। इस दिन अबूझ मुहूर्त रहेगा। अक्षय तृतीया भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा का पर्व होता है। इस दिन बृहस्पति का मेष राशि में आना भी शुभ संयोग है। इसके प्रभाव से समृद्धि, सुख और आरोग्यता बढ़ती है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments