गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया गोरखनाथ मंदिर में भगवान् शिव का रुद्राभिषेक
1 min read
|








उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाशिवरात्रि के दिन गोरखपुर में स्थित गोरक्षनगरी स्थित अपने आवास पर ही भगवान् शिव का रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से समस्त संसार के लिए समृद्धि और शांति की प्राथना करी। सीएम ने रुद्राभिषेक के बाद एक ट्वीट के जरिये बताया की उन्होंने रुद्राभिषेक करके महादेव से विश्व कल्याण की कामना करी है ।
गौतलब है की सीएम योगी की सुबह की दिनचर्या हमेशा की तरह ही रही। अपने आवास से निकलने के पश्चात सर्वप्रथम उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में जाकर समस्त विधि बाबा की पूजा अर्चना करी। इसके बाद वह अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और वहां पहुंच कर उनका आशीर्वाद लिया। हर बार की तरह इसके बाद मुख्यमंत्री ने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का भ्रमण किया और मंदिर की व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। कुछ समय गोशाला में गायों के साथ अपना समय गुजारने के बाद पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिला कर दुलारा पुचकारा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे जहाँ मौजूद आचार्यगण पहले से ही रुद्राभिषेक की तैयारी करके उनका इंतज़ार कर रहे थे। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।
मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी व आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक शुरू किया गया। रुद्राभिषेक के लिए दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों का रस रखा गया था। सुबह सात 7 बजे से 9 बजे तक रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन किया गया।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments