नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 16, 2025

    क्या विराट बना पाएंगे 100 शतक : पुरानी फॉर्म में आए तो 2026 तक निकल जाएंगे सचिन से आगे |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

     23 दिसंबर 2019 का दिन। विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में शतक जमाया। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 70वां शतक था। उम्र थी महज 31 साल। तब क्रिकेट में रुचि रखने वाला हर आम और खास इस बात पर सहमत था कि विराट सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। सचिन ने 40 साल की उम्र तक क्रिकेट खेली थी और 100 शतक जमाए थे।

    तभी ऐसी अनहोनी शुरू हो गई जिसका अनुमान किसी ने नहीं लगाया था। हर तीसरे-चौथे मैच में शतक जमाने वाला विराट का बल्ला खामोश होने लगा। शतक आने बंद हो गए। उनके शतक का सूखा करीब 3 साल तक चला। जो फैन और एक्सपर्ट विराट के शतकों की गारंटी दिया करते थे वे उन्हें रिटायर होने की सलाह देने लगे।

    आखिरकार पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान यह सूखा खत्म हुआ। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में शतक जमा दिया। अब उन्होंने पिछले चार वनडे मैचों में से तीन में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट फॉर्म में लौट आए हैं और इसके साथ ही यह बहस भी वापस लौट आई है कि क्या वे 100 शतकों का आंकड़ा पार कर पाएंगे? इस स्टोरी में हम इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश करेंगे। विराट के ही अब तक करियर से ही जवाब हासिल करने का फॉर्मूला भी तलाशेंगे।

     

    विराट कब तक खेल सकते हैं

    विराट कोहली ने अब तक ऐसा कोई हिंट नहीं दिया है जिससे यह लगे कि वे क्रिकेट से दूर होने का मन बना रहे हैं। यानी अभी वे खेलना जारी रखेंगे। लेकिन, कब तक जारी रखेंगे? फिटनेस के मामले में वे टीम इंडिया के कई यंग स्टार्स से बेहतर स्थिति में हैं। रुतबा भी ऐसा है कि जब तक खुद रिटायरमेंट का फैसला न करें उन्हें कोई बाहर नहीं कर सकता।

    विराट कब तक खेलेंगे इसका जवाब हम भारत के कुछ दिग्गजों के करियर ग्राफ से लगाने की कोशिश करते हैं। सचिन तेंदुलकर 40 की उम्र तक भारत के लिए खेले। राहुल द्रविड़ 39 की उम्र तक खेले। महेंद्र सिंह धोनी 38 साल तक की उम्र तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे। अगर विराट भी इन दिग्गजों की राह पर जाते हैं तो वे 4 से 5 साल आराम से खेल सकते हैं।

    अब अगला सवाल यह उठता है कि 4 से 5 साल और खेलने की स्थिति में क्या वे 26 शतक और जमा पाएंगे। अभी उनके नाम 74 शतक हैं।

    पांच साल पुरानी फॉर्म मिल जाए तो राह बिल्कुल आसान

    क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट हर शतक के लिए औसतन 7.33 पारियां लेते हैं। इस लिहाज से उन्हें 26 शतक के लिए 190 पारियों की जरूरत होगी। उन्होंने अपने 16 साल के करियर में हर साल औसतन 34 पारियां खेली हैं। इस हिसाब से 190 पारियों के लिए उन्हें करीब साढ़े 5 साल और खेलना होगा। बिल्कुल मुमकिन है कि वे 5 साल और खेल जाएं। हालांकि, अगर वे अपनी पांच साल पुरानी फॉर्म हासिल कर लें तो अगले तीन साल में ही शतकों की सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।

    विराट ने साल 2017 और 2018 मिलाकर 99 पारियों में ही 22 शतक जमा दिए थे। यानी हर 4.5 पारी में 1 शतक। इस स्पीड से वे फिर शतक बनाने लगें तो करीब 117 पारियों में ही वे 26 शतक और जमा देंगे। यानी अगले तीन साल में। साल 2026 तक। विराट हाल-फिलहाल जैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं इससे पूरे संकेत मिलते हैं कि वे 2017-2018 जैसी फॉर्म में वापस लौट रहे हैं।

    फॉर्म और फिटनेस के साथसाथ ब्रेक लेना भी कम करना होगा

    विराट 100 शतकों का आंकड़ा पार करेंगे या नहीं यह उनके फॉर्म और फिटनेस के साथ साथ इस बात पर भी निर्भर है कि वे ब्रेक कितना लेते हैं। पिछले कुछ सालों में विराट ने जमकर ब्रेक लिया है। 1 जनवरी 2020 से अब तक भारत ने 137 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। विराट इनमें से सिर्फ 86 में खेले। 51 मैचों से नदारद रहे।ऐसा भी नहीं था कि वे अनफिट रहते थे। वे ब्रेक लेते थे। अगर वे आगे भी इतने मैचों से गायब रहेंगे तो फिर 100 शतक तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। हां, अगर वे टी-20 मैच कम खेले तो भी काम चल सकता है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 107 पारियों में सिर्फ 1 शतक जमाया है। उन्हें वनडे और टेस्ट मैचों से ब्रेक लेने से बचना होगा।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    10:29 AM