नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 20, 2025

    कॉमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता…ऐसे आज से 13 बड़े बदलाव:सोना महंगा होगा, लेकिन स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है।

    वहीं आज से सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25% हो गया है, इससे इसकी कीमत बढ़ सकती है। पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी महंगी हो गई हैं। हम आपको ऐसे ही 13 बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जिनका आप पर सीधा असर पड़ेगा।

    1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे
    19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2119.50 की जगह 2028 रुपए में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में अब ये 2132 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़े थे।
    2. स्मॉल सेविंग्स स्कीम की नई ब्याज दरें
    सरकार ने सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम और टाइम डिपॉजिट समेत स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम और किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि PPF और सेविंग्स अकाउंट स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स पर 4% से लेकर 8.2% तक ब्याज दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें |
    3. सिर्फ छह डिजिट वाले हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री होगी
    नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

    ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।
    4. सोना खरीदना आज से महंगा
    बजट में सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25%, चांदी पर 7.5% से 15% करने का ऐलान किया गया था। ये नया टैक्स सिस्टम 1 अप्रैल से लागू हो गया है। इससे सोना चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं।

    इसके अलावा फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में बदलने को ट्रांसफर नहीं माना जाएगा। यानी इस पर कैपिटल गेन्स टैक्स नहीं लगेगा। अगर आप कन्वर्जन के बाद इसे बेचेंगे तो आपको लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स के नियमों के तहत टैक्स चुकाना होगा।

    5. आज से नया टैक्स रिजीम
    आज से इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है। पहले ये 5 लाख रुपए थी। बजट में सैलरीड क्लास को एक और राहत दी गई है। नए टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल कर लिया गया है। यानी 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स की दरें पहले की तरह ही रहेंगी।
    6. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना बंद होगी
    प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) आज से बंद हो गई है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपके पास सिर्फ 31 मार्च 2023 तक का ही समय था। PMVVY 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है। इस योजना में एकमुश्त राशि जमा करके आप अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं।
    7. हीरो मोटोकोर्प की गाड़ियों की कीमतें 2% बढ़ेंगी
    मोटोकोर्प ने अपनी बाइक और स्कूटरों की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें कंपनी के लाइन-अप में शामिल मॉडल्स पर वैरिएंट के अनुसार अलग-अलग लागू होंगी। इससे अब बेहतरीन माइलेज देने वाली स्प्लेंडर और HF डिल्क्स की कीमतें लगभग 1500 रुपए बढ़ गई हैं।
    8. बिना पैन के PF निकालने पर अब कम टैक्स
    प्रोविडेंट फंड (PF) विड्रॉल को लेकर टैक्स के नियम में बदलाव हुआ है। अब PF अकाउंट से PAN लिंक्ड नहीं होने पर आप पैसा निकालते हैं तो अब 30% की जगह 20% TDS लगेगा। बदले नियम का फायदा उन PF होल्डर्स को होगा, जिनका पैन अभी तक अपडेटेड नहीं है।
    9. सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में ज्यादा निवेश कर सकेंगे
    सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है।

    इसके अलावा सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। पति/पत्नी भी इतनी राशि जमा कर सकते हैं और संयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

    10. महिला सम्मान स्कीम शुरू होगी
    बजट में 7.5% ब्याज दर के साथ ‘महिला सम्मान सेविंग सर्टीफिकेट’ लॉन्च की गई है। महिलाएं 2 सालों के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए जमा कर सकेंगी। अभी देश में 78% कामकाजी महिलाएं भी गोल्डन रूल ऑफ सेविंग यानी 20% बचत भी नहीं करती हैं। 2 लाख रुपए की स्कीम से दो साल में 32 हजार रुपए का फायदा होगा।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    5:43 AM