किसी भी मौसम में फ्रिज में ना रखे ये चीजे, सेहत के लिए होंगी नुकसानदायक
1 min read
|








आमतौर पर हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल गर्मियों में ही अधिक होता है गर्मियों के मौसम में ही लोगो को ठंडा पानी और बर्फ की आवश्यकता पड़ती है और कई सामानों को खराब होने से बचाने के लिए भी फ्रिज में रखा जाता है। कई घरो में सर्दियों में भी फ्रिज का इस्तेमाल किया जाता है ताकि फ्रिज में रखी चीजे लम्बे समय तक चल सके और खराब ना हो। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजे हैं जिनको किसी भी मौसम में फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में रखी ये चीजे सेहत को काफी नुक्सान पंहुचा सकती है। फ्रिज में रखी कुछ चीजों को सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने के बाद उनका स्वाद और गुण दोनों ही बदल जाते हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है जिन्हे फ्रिज में ना रखा जाए।
- केला : केले को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए क्योंकि फ्रिज में रखने से वो जल्दी खराब हो जाता है और वो काला भी पड़ जाता है। ऐसे में ख़राब केले का सेवन करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है इसलिए भूल कर भी केले में ना रखे।
- शहद : शहद को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में शहद रखने से उसका प्राकृतिक स्वाद बिगड़ने लगता है और कम तापमान में शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं। इसलिए शहद को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, उसे हमेशा साधारण तापमान में ही रखें।
- आलू : अक्सर लोग सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आलू को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में आलू रखने से उसका स्टार्च शुगर बन जाता है। यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फ्रिज में रखे आलू हानिकारक हो सकते हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments