एक साल में रिकॉर्ड 3.47 लाख करोड़ के घर बिके:टॉप-7 हाउसिंग मार्केट में 3.79 लाख मकानों की बिक्री, ये 2021-22 से 36% ज्यादा |
1 min read
|








मार्च में खत्म वित्त वर्ष के दौरान देश में मकानों की बिक्री 3.47 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। रियल एस्टेट कंसल्टेंट एनारॉक के मुताबिक, ये 2021-22 में घरों की बिक्री से 48% ज्यादा है। इस दौरान बिके घर भी 36% बढ़कर 3.79 लाख से ज्यादा हो गए।
बीते वित्त वर्ष बिके मकानों की संख्या और उनकी कुल कीमत के मामले में मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) सबसे आगे रहा। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘देश के टॉप हाउसिंग मार्केट में बिके कुल मकानों में एमएमआर की हिससेदारी 30% रही।
मार्च तक 12 महीनों में इस इलाके में 1.67 लाख करोड़ रुपए के घर बिक गए।’ पुरी ने कहा कि लोग न सिर्फ रहने के लिए बल्कि निवेश के मकसद से भी घर खरीद रहे हैं। प्रॉपर्टी निवेश के भरोसेमंद साधन के तौर पर उभर रही है।
मकानों के दाम बढ़ने में मुंबई दुनियाभर में छठे स्थान पर
जनवरी-मार्च के बीच मुंबई में मकानों के दाम 5.5% बढ़े। इस मामले में देश की आर्थिक राजधानी दुनियाभर के टॉप-46 शहरों में छठे स्थान पर रही। एक साल पहले मुंबई इस मामले में 38वें स्थान पर थी।
रियल एस्टेट सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक, बीती तिमाही मकानों के दाम बढ़ने के मामले में बेंगलुरू 16वें और दिल्ली 22वें स्थान पर पहुंच गई। पिछले साल ये दोनों शहर क्रमशः 37वें और 39वें स्थान पर थे। इस मामले में दुबई सबसे आगे रहा, जहां मकानों के दाम 44.2% बढ़े हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments