अर्नोल्ड को पीछे छोड़ एलोन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा
1 min read
|








दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में, मस्क की कुल संपत्ति बढ़कर 187 बिलियन डॉलर हो गई है। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट, जो अब तक नंबर एक की कुर्सी पर बैठे थे, 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
एक दिन में इतनी नेटवर्थ बढ़ी
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, एलोन मस्क की संपत्ति 24 घंटे में 6.98 अरब डॉलर बढ़ गई है। इसके साथ उन्होंने एक बार फिर नंबर वन की पोजिशन पर कब्जा कर लिया। पिछले कुछ दिनों में मस्क की संपत्तियों में आई तेजी से अटकलें लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही नंबर एक सबसे अमीर आदमी बन सकते हैं।
दिसंबर में दूसरे स्थान पर खिसक गए थे
2021 से टॉप-10 अरबपतियों में नंबर-1 की पोजिशन पर काबिज एलोन मस्क को पछाड़कर बर्नार्ड अर्नाल्ट पिछले साल दिसंबर 2022 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए। दरअसल, पिछला साल मस्क के लिए काफी खराब रहा। 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर सौदे के बाद उनकी संपत्ति में तेजी से गिरावट आई और साल के अंत तक जारी रही।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments